Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रविवार शाम करीब 7.47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी है. भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर का कुपवाड़ा बताया जा रहा है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और वे अपने घरों से बाहर निकल आए|