Jammu-Kashmir: नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाया उत्पात, मौके पर मची चीख-पुकार

Update: 2025-07-02 10:03 GMT
Jammu-Kashmir: सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा इलाके में समालपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्राले ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्राला चालक नशे में था और वाहन को तेज गति से चला रहा था। नशे की हालत में ट्राला चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने ट्राला चालक के खिलाफ नाराजगी जताई और नारेबाजी की। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Tags:    

Similar News