Jammu Kashmir: पुलिस की बड़ी कामयाबी, कुख्यात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Update: 2025-05-17 03:47 GMT
Jammu Kashmir: नोवाबाद पुलिस को 16 मई 2025 को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध हथियार (1 पिस्तौल और 1 रिवॉल्वर) और चार जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
पुलिस ने तवी चौथे पुल के टी-पॉइंट के पास नाका लगाया हुआ था। दो लोग बाइक पर आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका। दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान सुमित वर्मा उर्फ ​​वंश, पिता राजेश कुमार, निवासी गांव शेरगढ़, उम्र 20 साल और गोशु कुमार उर्फ ​​साहिल उर्फ ​​गुड्डा, पिता काला राम, निवासी गांव महमदपुर, उम्र 20 साल के रूप में हुई है।
सुमित वर्मा एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ बिश्नाह, गांधी नगर और बारी ब्राह्मणा पुलिस थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं। उनके पास अवैध हथियार इसलिए थे ताकि वे अपने विरोधी समूह के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा सकें।
इस मामले में पुलिस स्टेशन नोवाबाद में एफआईआर नंबर 65/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस पार्टी का नेतृत्व इंस्पेक्टर दीपक पठानिया एसएचओ नोवाबाद ने किया, जिसमें पीएसआई अजीज तारिक, पीएसआई विक्रम सिंह आई/सी पीपी कैनाल रोड, एचसी जयपाल सिंह, एचसी निजाम दीन और कांस्टेबल नीरज कुमार भी शामिल थे। इस ऑपरेशन की निगरानी डिप्टी एसपी फराह निशात, एसपी सिटी नॉर्थ विवेक शेखर और एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने की। लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की काफी सराहना की है। अगर पुलिस समय रहते इन अपराधियों को नहीं पकड़ती तो जम्मू में बड़ी आपराधिक घटना हो सकती थी।
Tags:    

Similar News