Jammu-Kashmir: तलाशी अभियान के दौरान बड़ी सफलता

Update: 2025-07-30 01:35 GMT
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मरसरी, चौकीबल और करालपोरा गाँवों में संयुक्त तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन - CASO) के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन 05 पैरा, 160 प्रादेशिक सेना, 98 बटालियन सीआरपीएफ, विशेष अभियान समूह (एसओजी) करालपोरा और पुलिस स्टेशन करालपोरा की एक संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वली मोहम्मद मीर, पुत्र मोहम्मद सादिक मीर और मरसरी गाँव के निवासी के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के दौरान वली मोहम्मद मीर के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें एक एके-56 राइफल, तीन एके-56 मैगजीन, 1150 एके-56 राउंड और 17 यूबीजीएल ग्रेनेड शामिल हैं। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और सक्रिय आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में मदद करता था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन क्रालपोरा में एफआईआर संख्या 53/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। सुरक्षा बलों और पुलिस की सतर्कता के कारण जम्मू-कश्मीर को दहलाने की एक और आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई है।
Tags:    

Similar News

null