Jammu-Kashmir: झेलम नदी में एक और भीषण हादसा

Update: 2025-07-07 03:12 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में ख्वाजा बाग जेट्टी पर रविवार को एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक किशोर नदी में नहाते समय डूब गया। डूबे किशोर की पहचान ख्वाजा बाग बारामूला के शेरवानी कॉलोनी निवासी उजैर अहमद गनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उजैर नदी में नहा रहा था, तभी अचानक वह पानी में लापता हो गया। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बारामूला पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि शव की तलाश जारी है।
Tags:    

Similar News