Jammu Kashmir: इस जिले में मिल रहा है दहशत का माहौल, मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Update: 2025-03-12 02:12 GMT
Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ पर न जाने किसकी बुरी नज़र पड़ गई है. हाल के दिनों में कठुआ के लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले कठुआ में 5 मार्च को एक शादी समारोह में शामिल हुए 3 लोग अचानक गायब हो गए थे. बाद में इन तीनों के शव मिले थे. बिलावर में हुए इस हत्याकांड ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है. आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कठुआ में 2 लोगों के शव मिले थे. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी. इस तरह से अब तक कठुआ में 5 लोगों की हत्या हो चुकी है. ताजा मामला जो चर्चा का विषय बना हुआ है वो ये है कि कठुआ के 2 नाबालिग लड़के पिछले कई दिनों से लापता हैं. घरवालों का कहना है कि वो बकरियां चराने गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे|
ये दोनों युवक 27 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे. इनकी पहचान दीना उर्फ ​​दीनू (15) पुत्र स्वारू निवासी हरदो मुट्ठी, राजबाग और उसके रिश्तेदार रहमत अली (12) पुत्र मक्खन दीन निवासी भंबरवान के रूप में हुई है। इस मामले में डीआईजी शिव कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि दोनों युवकों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। साथ ही पुलिस टीम को काम में तेजी लाने समेत कई निर्देश जारी किए। अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि कठुआ में हो रही इन हत्याओं का मामला क्या है। क्या इन हत्याओं और 2 नाबालिग बच्चों के लापता होने के बीच कोई संबंध है? क्या कोई आतंकी कनेक्शन है? खैर, पुलिस इन सवालों के जवाब बड़ी शिद्दत से तलाश रही है। उम्मीद है कि नाबालिग युवकों के मामले में जल्द ही कोई सुराग मिल सकता है।
Tags:    

Similar News