Jammu जम्मू: सेना ने गुरुवार को राजौरी और पुंछ जिलों को जोड़ने वाले तारकुंडी इलाके में एंटी टैंक, क्लेमोर और सक्रिय एंटी पर्सनेल माइंस बरामद कीं। आधिकारिक सूत्रों ने जीएनएस को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सेना को एक एंटी टैंक माइन, तीन क्लेमोर माइंस, तीन एंटी पर्सनेल माइंस, दो बैग, एक कैमरा ट्राइपॉड, एक कॉर्डेक्स वायर, एक एसडी कार्ड कवर, कुछ खुदाई के उपकरण और कुछ खाने-पीने की चीजों के अलावा सूखे मेवे मिले हैं। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तलाशी शुरू की गई थी।