छत्तीसगढ़
पोते ने अपनी ही दादी की कर दी हत्या, रोंगटे खड़े करने वाली वारदात
jantaserishta.com
14 Feb 2025 10:33 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
पेंड्रा: प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सामने आया है। जहां एक पोते ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मरवाही थाना क्षेत्र के पथर्री गांव का है। जहां पोते ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दादी और पोते के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पोते ने गुस्से में अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





