सोनमर्ग: पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि अमरनाथ यात्रा कश्मीर के लोगों के लिए पूरे भारत के लोगों से जुड़ने और मेहमाननवाज़ी, दया और हमदर्दी के ज़रिए पूर्वाग्रह और अविश्वास को दूर करने का एक मौका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर आने वाले हर श्रद्धालु को घाटी की मान्यताओं, आस्था और यहां के लोगों के बारे में बेहतर समझ लेकर लौटना चाहिए।

महबूबा ने कहा यह हमारे पास इस्लाम और कश्मीर की असली भावना दिखाने का मौका है।

Tags: