Jammu-Kashmir: जंगली भालुओं से दहशत,एक दिन में 2 पर किया Attack

Update: 2025-11-01 05:26 GMT
Jammu-Kashmir: जिले की सुरनकोट तहसील के मल्हान गाँव में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी राजौरी रेफर कर दिया गया। भालू के हमले में घायल ग्रामीण की पहचान मल्हान गाँव निवासी 30 वर्षीय अब्दुल खालिक पुत्र मियाँ मोहम्मद के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि पीड़ित अपने घर के पास भेड़-बकरियाँ चरा रहा था, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
इलाके में भालू इतने ज़्यादा हैं कि लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन से भालुओं से सुरक्षा की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में जिले में जंगली भालुओं के हमले के दो मामले सामने आए हैं। सीधी ख्वाजा गाँव में कल भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। उधर, राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि हमारे पास हर दिन भालू के हमले के शिकार लोग लाए जाते हैं, जिन्हें हमें राजौरी, जम्मू या श्रीनगर भेजना पड़ता है।
Tags:    

Similar News