Jammu-Kashmir : हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा

Update: 2026-01-31 04:51 GMT
Jammu-Kashmir : पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम गांव शींदरा में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका हमीदा बी, पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद अकबर, निवासी गांव शींदरा, घर लौट रही थी।जानकारी के अनुसार, हमीदा बी गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राशन की दुकान से राशन लेकर घर जा रही थी कि तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News