Jammu-Kashmir: इलाके में संदिग्ध हलचल, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत लिया Action

Update: 2026-02-21 07:24 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डिंगा अंब के माल्था इलाके में उस समय हलचल मच गई जब एक छात्रा ने दो पिट्ठू बैग लिए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते हुए देखा। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और एहतियातन पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घर-घर तथा आसपास के जंगलों और खाली पड़े स्थानों की सघन तलाशी ली।
देर शाम तक चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया, हालांकि फिलहाल कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा है।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में एहतियाती तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Tags:    

Similar News