Jammu kashmir:इलाके में बढ़ती चोरी की वारदातें, लोगों में दहशत का माहौल
Jammu kashmir: जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह में चोरों का आतंक इस समय काफी ज्यादा सक्रिय है। इन चोरों को पुलिस का भी खौफ डर नहीं है और दिन हो या रात हो खुलेआम चोरियां कर रहे हैं। इन चोरों को पुलिस भी पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही चोरों ने बिश्नाह में खेत से पानी की मोटर को चोरी कर ली थी।
इसी बीच फिर चोरों ने बिश्नाह वार्ड नंबर 7 के निवासी सोहनलाल के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लोहड़ी के त्यौहार के चलते सामान खरीदने पत्नी अपने घर से बाजार गई थी और उसका पति काम पर गया था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने उसके घर में चोरी कर ली। इस दौरान गहनों के साथ-साथ पैसे भी चोरी करके फरार हो गए।
जब महिला बाजार से घर पहुंची तो अपने घर की हालत देख दंग रह गई। इस दौरान महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। चोरों ने पुलिस की नाक में भी दम कर रखा है। बिश्नाह पुलिस की बात करें तो उनके हाथ अभी खाली है। फिलहाल पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना यह होगा की बिश्नाह पुलिस इन चोरों को पकड़ पाती है या नहीं, या फिर इसी तरह चोर अपना आतंक बिश्नाह मे फैला के रखेंगे।