Jammu-Kashmir:अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, फोर्स ने लिया Action
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय के ड्रोन करीब 5 मिनट तक भारतीय सीमा के पास मंडराता रहा, जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी व चौकसी बढ़ा दी गई है।
सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या संदिग्ध सामग्री गिराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।