Jammu kashmir: 10–12 फुट बर्फ की चादर में ढका मुगल रोड

Update: 2026-02-03 06:54 GMT
Jammu kashmir: पुंछ और राजौरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड पर बीआरओ की तरफ से बर्फ हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। जिसके चलते बीआरओ की बर्फ हटाने की मशीनें मुगल रोड पर मानसर मोड़ क्षेत्र में एवलांच प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच गई है।
जहां अब बीआरओ 79 आरसीसी को बर्फ हटाने के लिए स्नोपलो, स्नोकटर मशीनों के साथ ही पोकलेन जैसी बड़ी मशीनों को काम पर लगाना पड़ रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में सड़क पर 10 से 12 फुट तक बर्फ जमा है। हालांकि मुगल रोड पिछले 3 सप्ताह से अधिक समय से यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। ऐसे में बीआरओ का प्रयास है कि मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जल्दी पूरा किया जाए और अगर आगे मोसम साफ रहा तो इस बार मुगल रोड पर जल्दी यातायात बहाल किया जाए।
Tags:    

Similar News