Jammu-Kashmir: टनल में वाहनों की ज़बरदस्त टक्कर,मची चीख-पुकार

Update: 2025-12-21 05:53 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के काज़ीगुंड में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, नवयुग टनल के अंदर दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक वाहन दूसरे वाहन के ऊपर चढ़ गया।
हादसे के तुरंत बाद टनल के अंदर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। सौभाग्य से, इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना वाहन चालकों के लिए चेतावनी है कि टनल जैसी जगहों पर विशेष सावधानी बरती जाए।
Tags:    

Similar News