Jammu Kashmir: काजीगुंड के सरकार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई जब स्कूल में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को काजीगुंड के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में भीषण आग लग गई, जिससे स्कूल की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे आग पर काबू पाने से पहले ही स्कूल जलकर खाक हो गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (F&ES) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटों को बुझाने और आग को और फैलने से रोकने की कोशिशें जारी थीं। आग लगने का कारण फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है, जबकि इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक नुकसान का जायजा लिया जा रहा था।
Tags: