Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। CRPF की 118वीं बटालियन ने सुरफरा, गुंड के घने जंगल वाले इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने एक नाले से कुल 496 SLR राउंड बरामद किए। जंगल में छिपे इस गोला-बारूद की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। CRPF अधिकारियों ने कहा कि इस बात की डिटेल में जांच शुरू कर दी गई है कि यह गोला-बारूद इलाके में कैसे पहुंचा। उन्होंने कहा कि बरामद सामान पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।