Jammu Kashmir : इस इलाके में दिखा हथियारबंद युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

Update: 2026-01-09 06:14 GMT
Jammu Kashmir : जिला सांबा के कटली गांव में वीरवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को हथियारों के साथ देखा गया। जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले स्थानीय निवासी से नेशनल हाईवे का रास्ता पूछा और फिर आगे बढ़ गया।
जैसे ही युवक आगे बढ़ा, हवा के झोंके से उसके कंधे पर ओढ़ा कंबल उड़ गया, जिससे दो बंदूकें दिखाई दीं। इसे देख स्थानीय निवासी ने तुरंत इलाके के अन्य लोगों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया।
Tags:    

Similar News