Jammu-Kashmir : छुट्टी पर घर आए सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम

Update: 2025-11-01 07:02 GMT
Jammu-Kashmir : जिला सांबा की दूरदराज स्थित मोहरगढ़ पंचायत के कुम्मी गांव में छुट्टी पर घर आए एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान शुभम सिंह, पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय यह फौजी जवान लेह में तैनात था और चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। वीरवार रात को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News