भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत, 3 घायल

Update: 2022-08-12 15:34 GMT
शिमला, 12 अगस्त : उपमंडल रामपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। करीब 11:30 बजे दुर्गम पंचायत किन्नू के रुनपू गांव में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान पैदल चल रही महिलाएं व एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया।
हादसे में घायल महिलाएं
हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन महिलाओं व एक बच्चे को चोटे आई है। घायलों में से एक महिला को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
मृतक महिला की पहचान अनीता देवी (33) पत्नी महेंद्र सिंह गांव रुनपू (रामपुर) के रूप में हुई हैं। वहीं, अंकिता (22) पत्नी देवराज गांव रुनपू, कायरव (3) पुत्र देवराज, सतनी देवी (72)पत्नी रूप सिंह गांव रूनपू, काल दासी (47) पत्नी सुनील कुमार गांव रुनपू हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सराहां व खनेरी अस्पताल लाया गया है। एक महिला को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
Tags:    

Similar News