हिमाचल में वात्सल्य मिशन के तहत अनाथ बच्चों को अब हर महीने मिलेगी चार हजार रुपए
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को सहारा प्रदान करने के लिए नई योजना मिशन वात्सल्य का आगाज किया गया है, जिसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को सहारा प्रदान करने के लिए नई योजना मिशन वात्सल्य का आगाज किया गया है, जिसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसके तहत अब मिशन वात्सलय में अनाथ बच्चों को प्रतिमाह चार हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही कोविड में माता-पिता खोने वाले बच्चों को दस लाख की एफडी और 20 हजार स्कॉलरशिप के लिए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। इसके अलावा नई योजना में छह हजार हर महीने रहन-सहन के लिए भी बच्चों को दिए जाएंगे। मिशन वात्सल्य योजना की नोटिफिकेशन केंद्र सरकार की ओर से जारी कर दी गई है, अब जल्द ही राज्य लागू कर दी जाएगी। अब तक रिश्तेदारों के साथ रहने वाले अनाथ बच्चों को 2500 रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे, लेकिन अब हर माह मिशन वात्सल्य के तहत चार हजार रुपए दिए जाएंगे।