Una: महिला से लूट, बाइक सवार दो लुटेरे सोने की बालियां छीनकर फरार

Update: 2025-03-28 04:15 GMT
Una ऊना: डंगोह खास में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला से सोने की बालियां छीनने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार (काला) अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने अनीता कुमारी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। अनीता कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे बाइक पर फरार हो गए। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी हैUna ऊना: डंगोह खास में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला से सोने की बालियां छीनने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार (काला) अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए।
इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने अनीता कुमारी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। अनीता कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे बाइक पर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News