ऊना: विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव ललड़ी के युवा नेता रजत राणा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऊना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
रजत राणा की राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू होती है। वे भटौली कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने भाजयुमो हरोली में चार साल कोषाध्यक्ष तथा दो बार अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।