Unaऊना: समूरकलां स्थित बाल संरक्षण गृह से एक नाबालिग अचानक भाग गया, जिसके बाद स्टाफ के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई जगह नाके लगाए और नाबालिग को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की। न्यू आईएसबीटी ऊना में पुलिस ने उसे बस के इंतजार में बैठे पकड़ लिया और वापस बाल संरक्षण गृह भेज दिया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले घालूवाल में प्रवासियों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद इस नाबालिग को भी सह-आरोपी बनाया गया था। नाबालिग होने के कारण उसे बाल संरक्षण गृह समूर भेज दिया गया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि नाबालिग को वापस समूर भेज दिया गया है और इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Tags: