Una ऊना: गगरेट पुलिस ने आशा देवी के पास नाके के दौरान दो लोगों से 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गगरेट पुलिस ने आशा देवी मंदिर के पास चेक पोस्ट लगा रखी थी और इसी दौरान उन्होंने एक टिप्पर को रुकने का इशारा किया।
पुलिस ने जब टिप्पर की तलाशी ली तो चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति से 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिनकी पहचान करण ठाकुर पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मुबारिकपुर और अमनजोत पुत्र बलराज सिंह मॉडल टाउन होशियारपुर के रूप में हुई है। डीएसपी वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।