Shimla शिमला: हिमाचल प्रदेश में पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत कोटला के पास दो सुरंगों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इन्हें 31 मई तक खोलने की योजना है। 1.5 किमी के दायरे में बनी ये सुरंगें कोटला कस्बे को बायपास करेंगी, जिससे भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

पहली 720 मीटर लंबी सुरंग पर ₹174.30 करोड़ और दूसरी 450 मीटर लंबी सुरंग पर ₹116.25 करोड़ खर्च हुए हैं। सुरंगों के चालू होने से मार्ग लगभग 670 मीटर छोटा हो जाएगा और यात्रा समय मौजूदा 28-38 मिनट से घटकर केवल 7-10 मिनट रह जाएगा।

बड़ी सुरंग में आपातकालीन क्रॉस-पैसेज, अग्निशमन यंत्र, अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, वेंटिलेशन के लिए जेट फैन, एलईडी लाइट और सीसीटीवी जैसी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं


Tags: