Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान सांप के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। जयसिंहपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि कुमार के रूप में हुई है। सांप काटने पर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना और मानसून में सांपों से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।
हिमाचल प्रदेश में बरसात के दिनों में सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। जिला कांगड़ा में उपमंडल जयसिंहपुर की कोटलू पंचायत के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र लूडन राम गांव भटवारा डाकघर कोटलू के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शशि कुमार बुधवार रात को घर में सो रहा था। इस दौरान उसे साेते हुए ही सांप ने डस लिया। बुधवार रात को ही उसे जयसिंहपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Tags: