हिमाचल में ब्यास नदी का रौद्र रूप: मनाली-कुल्लू हाईवे कट, पर्यटक फंसे

Update: 2025-08-28 16:52 GMT

HIMANCHAL PADESH हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश और ब्यास नदी के उग्र रूप ने भारी तबाही मचाई है। इसके चलते कुल्लू और मनाली के बीच संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। मनाली में प्रवेश के मुख्य द्वार पर नेशनल हाईवे-3 का एक बड़ा हिस्सा नदी में बह गया है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी ठप हो गई है। मनाली का एंट्री प्वाइंट चचोगा स्थिति सबसे गंभीर है। यहां सड़क का नामोनिशान मिट गया है और जगह-जगह तेज ब्यास नदी का मलबा बह रहा है। चचोगा का वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे शहर में प्रवेश और निकास पूरी तरह ठप हो गया है।

कई पर्यटक और स्थानीय लोग बीच में फंसे हुए हैं। खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू किया है। पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और यात्रा से फिलहाल बचें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द संपर्क बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

Tags:    

Similar News