बर्फ से लकदक शिकुंला दर्रे की सैर करवाएगा निगम, मनाली से आज सुबह सात बजे रवाना होगी डीलक्स बस, एक हजार रुपए किराया

बर्फ से लदे 16580 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे के दीदार को तैयार हो जाएं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शुक्रवार से डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

Update: 2022-09-30 04:50 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  बर्फ से लदे 16580 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे के दीदार को तैयार हो जाएं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शुक्रवार से डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है। निगम की टीम डीलक्स बस लेकर शिंकुला दर्रे के ट्रायल पर निकली थी। बस का ट्रायल सफल रहा है। निगम शुक्रवार से 35 सीटर डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है। निगम ने दशहरा सीजन को लेकर कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की है। बस का किराया 1000 रुपए निर्धारित किया गया है। निगम की यह बस सुबह सात बजे मनाली से चलेगी और अटल टनल के दीदार करवाते हुए दोपहर को शिंकुला दर्रे पर पहुंचेगी। एक घंटा वादियों में सैर करने के बाद बस शाम को वापस मनाली लौटेगी। प्रदेश पर्यटन विकास निगम परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधक रामपाल ने बताया कि गुरुवार को 35 सीटर डीलक्स बस का शिंकुला दर्रे के लिए सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है। शक्रवार से निगम बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

Tags:    

Similar News

-->