Solan : नशे के खिलाफ कार्रवाई, युवक से 1.196 किलोग्राम चरस बरामद

Update: 2025-03-18 00:42 GMT
Solan सोलन: नालागढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक से 1.196 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी जाबल टपरियां साई नालागढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निक्कोवाल में मोटरसाइकिल सवार एक युवक नशे की खेप लेकर आ सकता है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नालागढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला बद्दी पुलिस ने बताया कि युवक को 1.196 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News