Solan सोलन: पुलिस थाना नालागढ़ के तहत गांव बगलाहड़ में पुलिस ने एक वाहन से 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक वाहन की तलाशी ली जिसमें दो व्यक्ति प्रमोद कुमार पुत्र मूलचंद और प्रदीप कुमार पुत्र लाल दास निवासी गांव खनेरी डाकघर कोठी तहसील आनी सवार थे।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से उक्त चरस बरामद हुई। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।