Sirmour: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-03-31 05:04 GMT
Sirmourसिरमौर: सिरमौर जिले के एक गांव में महज 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित काला अंब थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग में लेबर वर्कर का काम करने वाले आरोपी ने पीड़ित बच्ची के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पीड़िता का परिवार यहां एक गांव में किराए के कमरे में रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवासी है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। साथ ही मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला काफी संवेदनशील है। इसलिए जांच से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
Tags:    

Similar News