Sirmaurसिरमौर: ददाहू में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव उगर कांडो निवासी करण शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद युवक को तुरंत ददाहू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार करण शर्मा अपने परिवार के साथ ददाहू में किराए के मकान में रह रहा था। हादसा उसी मकान में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेणुका थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।