Sirmaur: नशे की बड़ी खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Update: 2025-06-21 06:21 GMT
Sirmaur सिरमौर: पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन सेल टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित यमुनाघाट बैरियर पर 2 तस्करों को 2386 नशीले कैप्सूल और 596 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र भीमा राम और गोविंद राम पुत्र रमेश चंद निवासी गांव अंबोया, डाकघर राजपुर और तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News