Shimlaशिमला: एक तरफ शनिवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क रहा और चटख धूप खिली रही, वहीं 24 घंटों में भरमौर में 9 एमएम और सांगला में 4.2 एमएम बारिश हुई और सुंदरनगर में बूंदाबांदी और सुंदरनगर व कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई। हालांकि कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई। नेरी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, शिमला में 20 डिग्री और धौलाकुआं में 30.3 डिग्री रहा। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 3.4 डिग्री, ताबो में माइनस 2.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 8.6, सोलन में 8.2, पालमपुर में 7.5 और धर्मशाला में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 26 और 27 मार्च को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 1-2 स्थानों पर हल्की बर्फबारी व बारिश हो सकती है। इन दिनों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
Tags: