Shimla: ढली थाना के अंतर्गत मशोबरा में पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसके तार खंगालने शुरू कर दिए हैं। मिशन क्लीन-भरोसा अभियान के तहत नशा करने वालों और नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस की चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस की एक टीम मशोबरा आदि की तरफ गश्त पर गई थी।
जब यह टीम मशोबरा में थी तो पुलिस ने यशवंत सिंह (38) निवासी गांव कवाणु डाकघर दिघड़ तहसील आनी जिला कुल्लू से 665 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर इसके तार खंगालने शुरू कर दिए हैं।
Tags: