Nahan Medical नाहन मेडिकल : नाहन मेडिकल कॉलेज फिर विवादों में है। पांवटा साहिब की लक्ष्मी शर्मा ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है जिसके कारण उनकी बहन के नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवार ने तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्रसव पीड़ा के बाद भी सिजेरियन नहीं किया गया और बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पांवटा साहिब की लक्ष्मी शर्मा ने अपनी बहन चंद्रकला पत्नी नरेश शर्मा के नवजात बच्चे की मौत के कथित लापरवाही के आरोप मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लगाए हैं।
इस घटना से गुस्साए पीड़ित परिवार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में पांवटा साहिब की लक्ष्मी शर्मा ने बताया है कि उनकी बहन चंदर कला पत्नी नरेश शर्मा को 24 जुलाई को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती कराया गया था।
Tags: