Samba : जिला सांबा में एक बार सुबह के समय जोरदार बारिश से लोगों को परेशानी शुरू हुई और नदी नाले फिर से उफान पर दिखे। जिला सांबा के नड और सुंब ब्लाक में बारिश का कहर शुक्रवार सुबह जोरदार तरीके से उमड़ा। हालांकि पहले से ही स्कूल, कालेज सब कुछ बंद हैं।
वहीं जम्मू संभाग में हुई तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण कई गांव के हालात इतने बुरे हैं कि लोगों के पास खाने के लिए राशन तक नहीं है। जिला यहीं हाल कठुआ के तहसील बसौली का है लोगों के पास राशन व खाने पीने का अन्य सामान भी नहीं है। लोगों ने सरकार से गुहार लगाई कि इस गांव के परिवारों की तरफ भी ध्यान दिया जाए।
Tags: