हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में बदलाव के बाद से खाली ही दौड़ रही ट्रैक पर रेलवे

Update: 2024-04-30 07:23 GMT
हिमाचल : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में बदलाव के बाद से खाली ही दौड़ रही है। ऐसा तब हो रहा है, जब ट्रेन शिमला से कालका की ओर जाती है। पिछले कई महीनों से ट्रेन देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना होती है। उस समय में ट्रेन में एक भी सवारी नहीं मिल पा रही है। रेलवे बोर्ड का तर्क है कि हिमालयन क्वीन ट्रेन एक ही दिन में अप और डाउन चल रही है। इस कारण शाम को देरी से शिमला से ट्रेन चल पा रही है। इससे पहले अगले यह ट्रेन एक दिन अप यानी कालका से शिमला जाती थी और दूसरे दिन शिमला से कालका की ओर जाती थी। इससे ट्रेन में सवारियां भी अधिक होती थीं, वहीं किसान आंदोलन के चलते भी कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
 लोगों को नहीं मिल पा रहा ट्रेन का फायदा
ट्रेन के देरी से चलने के कारण अगली ट्रेनों का फायदा भी यात्री नहीं उठा पा रहे हैं। गौर रहे कि हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में जुलाई में कुछ बदलाव किए थे। उसके बाद से इस ट्रेन का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन कालका से शिमला की ओर सुबह 11:55 बजे रवाना हो रही है। इसके बाद करीब 4:45 बजे ट्रेन शिमला पहुंचती है, जबकि बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन की वापसी का समय शिमला से शाम 6:30 बजे का है और रात 11:25 बजे ट्रेन के कालका पहुंचने का समय है, लेकिन इन दिनों यह ट्रेन शिमला से करीब शाम 7:30 बजे चल रही है और रात 12:30 बजे के बाद ही कालका पहुंच रही है। देरी से ट्रेन के संचालन से इसमें यात्री भी नहीं बैठ रहे हैं। लोगों की ओर से कई बार इस ट्रेन की समय सारिणी के बदलाव की मांग की है, ताकि स्थानीय लोग भी इसका फायदा उठा सके। साथ ही कालका से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन को भी आसानी से पकड़ सकें।
सोमवार को कालका से ही लेट हो गई ट्रेन
सोमवार को हिमालयन क्वीन ट्रेन करीब 25 मिनट देरी से कालका से रवाना हुई। इस कारण देरी से ट्रेन शिमला पहुंची। बताया जा रहा है कि कालका से आने वाली ट्रेन किसान आंदोलन के कारण देरी से सोमवार को कालका पहुंची। इसके बाद हिमालयन क्वीन को शिमला के लिए रवाना किया गया।
हिमालयन क्वीन ट्रेन के लेट होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन टीम को कहा गया है। किसान आंदोलन के कारण कुछ ट्रेनों के समय सारिणी से देरी से चल रही है
Tags:    

Similar News