छह दिन में 428.23 एमटी धान की खरीद, साइट पर ऑनलाइन बुक हो रहे स्लॉट

Update: 2023-10-10 11:54 GMT
शिमला। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में छह दिनों में किसानों से 428.23 एमटी धान की खरीद की गई। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में नौ धान खरीद केंद्र बनाए गए है। किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे है। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे है। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए रविवार शाम तक 2457 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। रविवार शाम तक तक किसानों को 1448 टोकन नंबर जारी किए है। 2203 रुपए प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए है।
जबकि रागी की फसल खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हमीरपुर जिला के पक्का परोह और सिरमौर जिला के धौलाकुंआ, पांवटा साहिब और ददाहू में चार खरीद केंद्र बनाए है। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार करके खोल दिया है। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध है। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान और रागी की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।
Tags:    

Similar News

-->