प्रतिभा सिंह बोलीं, सफल रहा कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन

Update: 2023-02-28 12:26 GMT
शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां महाधिवेशन सफल रहा है। उन्होंने कहा है कि इस अधिवेशन में राज्यों के कांग्रेस सगंठनों के बारे में जो भी दिशा-निर्देश और प्रस्ताव पारित किए गए हैं, उन्हें प्रदेश में गंभीरता से लागू किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्र की पीड़ा, देश को अंधकार से मुक्त करने विभाजनकारी ताकतों से देश को बचाने और देश में स्थिरता, शांति को फिर से बहाल करने की दिशा में अपना कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है। इस संदर्भ में राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा इस दिशा में कांग्रेस का एक बहुत महत्त्वपूर्ण कदम है।
इसके लिए बैठक में राहुल गांधी की सराहना की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के महाधिवेशन में विदेश, राजनीतिक और आर्थिक मामलों पर पारित संकल्पों के साथ-साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कमजोर करने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । प्रतिभा सिंह ने बताया कि राजनीतिक मामलों के पारित संकल्पों में भारत के गौरवशाली लोकतांत्रिक विरासत को नवीनीकृत करने को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ दल-बदल कानून, पुलिस सुधार, चुनाव सुधार, डेटा सरंक्षण, नफरत की राजनीति को दूर करने,घृणा अपराधों को रोकने और उन्हें दंडित करने के लिये कड़ा कानून बनाने जैसे कई अन्य महत्त्वपूर्ण संकल्प पारित किए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->