प्रदेश में किसानों को फसल बेचने के लिए स्थापित किए हैं नौ केंद्र, दो दिन में 16 मीट्रिक टन धान की खरीद
प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में दो दिन में 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में दो दिन में 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में पांच अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में नौ धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के किसान धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेशभर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए गुरुवार शाम तक 1693 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। गुरुवार शाम तक किसानों को 650 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और फतेहपुर में रियाली, इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिला में काला अंब और पोंटा साहिब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।