कुल्लू : जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए हैं। हादसे में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ओल्ड सब्जी मंडी से सेब की क्रेटे लेकर जा रहा था।
इस दौरान वैष्णो माता मंदिर के पास सामने से भी आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के चालक व एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया हैं। तीनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवा दिया है गया है। हादसा इनका भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए।