Hospice. धर्मशाला। मकलोडगंज में रहने वाले तिब्बती समुदाय के एक मठ के पदाधिकारियों से दान देने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने मठ को दान देने के बहाने ई-मेल भेजकर पदाधिकारियों को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद मठ की ओर से अलग-अलग बैंक खातों में करीब साढ़े पांच लाख रुपए की राशि भेज दी गई। ठगी का अहसास होने पर मठ के पदाधिकारियों ने साइबर अपराध पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद थाना ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग की साइबर सैल की टीम लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने के साथ ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और ई-मेल से संबंधित जानकारी जुटा रही है। साथ ही संबंधित बैंक खातों में भेजी गई रकम को फ्रीज करवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि ठगी की राशि को आगे दूसरे खातों में स्थानांतरित होने से रोका जा सके। साइबर सैल यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल किसने भेजी थी, बैंक खाते किन लोगों के नाम पर हैं, और ठगी के पीछे कौन-कौन शामिल हैं।