Mandi: शादी की सालगिरह की पार्टी बनी मातम का कारण, डूबे युवकों का नहीं मिला सुराग

Update: 2025-07-28 00:48 GMT
Mandi मंडी: बग्गी-सुंदरनगर की बीबीएमबी नहर में शुक्रवार रात डूबे दो युवकों की तलाश रविवार शाम तक जारी रही। एनडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है, जब तीन दोस्त नहर के किनारे मुंडेर पर बैठकर हरदीप सिंह की 9वीं शादी की सालगिरह मना रहे थे। मृतक आशीष गौतम पंजगाईं जिला बिलासपुर और सुधीर पुराना बाजार निवासी सुंदरनगर शनिवार रात अपने दोस्त हरदीप सिंह लोहारा के साथ पार्टी में शामिल हुए थे।
पार्टी के दौरान सुधीर ने मजाक-मजाक में नहर में कूदने की बात कही। दोस्तों ने मना किया, लेकिन कुछ देर बाद वह नहर में कूद गया। अपने दोस्त को डूबता देख आशीष गौतम भी नहर में कूद गया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण दोनों पानी की धारा में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन धनोटू की टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था, जो रविवार देर शाम तक जारी रहा। नहर में सैकड़ों मीटर तक तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
Tags:    

Similar News