Mandiमंडी: ज्यूणी घाटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाबालिग चचेरी बहन के साथ 3 नाबालिग भाइयों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला पुलिस थाना गोहर का बताया जा रहा है, जहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची को उसके ही नाबालिग चचेरे भाइयों ने हैवानियत का शिकार बना डाला। आरोपी 13 और 14 साल के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि पीड़िता की मां फसल और मवेशियों के काम से अपनी दोघरी में गई हुई थी। पीड़िता जब अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी तो चचेरे भाई भी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह यह बात किसी को न बताए, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। परिजनों तक बात पहुंचने के बाद मामला थाने पहुंचा और मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल एसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tags: