Manali: स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

नोख सिंह को दूसरी बार एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया

Update: 2024-07-05 08:56 GMT

मनाली: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सचाणी में स्वरूप राणा की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नोख सिंह को दूसरी बार एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया।

देवराज, शिवराम, चेतना देवी, गायत्री देवी, सीमा देवी, आशा देवी, उत्तम देवी, खूबा राम, रीना देवी, ओमा देवी, जीवन शर्मा, पदमा देवी, भावना देवी, ऋषि राम और नैना देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। एसएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष नोख सिंह ने कहा कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए प्रयास किये जायेंगे. इस दौरान गिरधारीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।

Tags:    

Similar News