Kullu कुल्लू: थाना बंजार के तहत तांदी रोड थाना में कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विशाल ठाकुर (21) पुत्र लीलाधर निवासी तांदी, बंजार बुधवार दोपहर दो बजे कार में सवार होकर जिभी से अपने घर जा रहा था। इस दौरान तांदी रोड थाना नामक स्थान पर पहुंचने पर वह कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार खाई में गिर गई और विशाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विशाल को बंजार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।