Kullu कुल्लू: जक्लेहड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति की बगीचे में काम करते समय गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार नानक चंद पुत्र पुरखू राम निवासी जक्लेहड़ कुल्लू बगीचे में काम कर रहा था।
इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर गया। परिजन अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।